जिले के सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मियों की कुशलता व उनकी समस्याओं के निवारण हेतु हर माह पुलिसकर्मी उनके द्वारा जाएंगे

जिले के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की कुशलता जानने व उनकी समस्याओं के निवारण के लिए अब हर माह पुलिसकर्मी उनके द्वार जाएंगे।गुरुवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों पेंनशनरों संग एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर माह पुलिस के चेतककर्मी रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछेंगे। साथ ही उनकी किसी तरह की समस्या आने पर उनके निवारण के लिए उचित कदम भी उठाए जाएगा।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी में उपस्थित पूर्व पेंशनरों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वत किया कि हर महीने चेतक कर्मी उनके घर पहुंचकर उनका हाल जानेगे। यदि किसी तरह की कोई समस्या सामने आएगी तो उसके समाधान के लिए आवश्यक नम्बर दिए जाएगा। जिन पर संपर्क करके उनका समाधान किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने अपने पूर्व साथियों का हाल जाना।

The post जिले के सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मियों की कुशलता व उनकी समस्याओं के निवारण हेतु हर माह पुलिसकर्मी उनके द्वारा जाएंगे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share