बहादराबाद टोल पर सरकार के खिलाफ किसानो आंदोलन लगातार जारी

बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना के बाद बिखरे हुए किसान संगठनों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार तीसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले धरना-प्रदर्शन जारी रहा।धरने में भारतीय किसान यूनियन संग्राम, भारतीय किसान यूनियन (बेदी) और भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में धरनास्थल पर पहुंचे।किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता, बढ़े हुए बिजली बिल और अन्य कृषि समस्याओं को लेकर वे महीनों से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार और ऊर्जा निगम उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल किसान विरोधी फैसले हैं। यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले लेगा।
भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के राष्ट्रीय सलाहकार संजय दाताराम चौहान ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय है। किसानों को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती।
संयुक्त मोर्चें के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध करने ऊर्जा मुख्यालय देहरादून जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। किसानों पर हुए इस अन्याय के खिलाफ वह पूरी मजबूती से खड़े हैं।

The post बहादराबाद टोल पर सरकार के खिलाफ किसानो आंदोलन लगातार जारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share