विकास प्राधिकरण ने अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनी को सीज किया

विकास प्राधिकरण ने अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनी को सीज किया

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने दीपावली के बाद फिर से अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने दो कॉलोनियों को सील करते हुए ग्राहकों को सलाह दी है कि बिना अप्रूव्ड कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें।

एचआरडीए ने रुड़की तहसील क्षेत्र में दो कॉलोनी सील की। जिसमें लक्सर रोड लंढोरा इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास आसिफ, अकरम व उदय सिंह पुंडीर की लगभग 15-16 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं, पतंजलि योगपीठ के पीछे सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी के नजदीक में ऋषिपाल जैन, संजय गुप्ता, बलचंद गोयल, शांतरशाह बहादुरपुर सैनी की लगभग 5-6 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।

The post विकास प्राधिकरण ने अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनी को सीज किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share