ऊर्जा निगम की निर्धारित बिजली कटौती से ज्वालापुर क्षेत्र की आबादी प्रभावित हुई
ज्वालापुर के कटहरा बाजार क्षेत्र में बुधवार को ऊर्जा निगम की निर्धारित बिजली कटौती से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। दोपहर में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों के दैनिक और जरूरी कार्य बाधित हो गए।महिलाओं के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, वहीं पानी की कमी के चलते लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। ऊर्जा निगम की टीम ने उपकेंद्र ज्वालापुर की द्वितीय सब-डिविजन के अंतर्गत आने वाले कड़च्छ उपसंस्थान क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया। इस दौरान कटहरा बाजार की गुरुद्वारा रोड पर क्षतिग्रस्त कई विद्युत पोलों को बदला गया। मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जबकि कार्य पूरा होने पर शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
The post ऊर्जा निगम की निर्धारित बिजली कटौती से ज्वालापुर क्षेत्र की आबादी प्रभावित हुई appeared first on rajputkhabar.

