लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए बदमाशों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की

लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए एक बदमाश ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर हुई।गोली लगने से घायल रिटायर्ड सैनिक को पहले निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां आधी रात उनकी मौत हो गई।वहीं कार में लिफ्ट लेकर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे की कहानी में झोल नजर आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लिफ्ट लेने वाला युवक उसका दोस्त ही निकला। इसके बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल इन सभी से पूछताछ चल रही है।हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से इस मामले का खुलासा नहीं किया है।

The post लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए बदमाशों ने एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली मारकर हत्या की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share