रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के तहत 2.73 करोड़ की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण होगा

हरिद्वार जिले के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के तहत 2.73 करोड़ की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर शासन से सड़कों के निर्माण काम शुरू करने की अनुमति मिली है।लोक निर्माण विभाग जल्द सड़कों का निर्माण काम शुरू करेगा। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बहादराबाद, सलेमपुर महदूद और नगर पालिका शिवालिक नगर के नवोदय नगर की विभिन्न आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण योजना में किया जाएगा। पूर्व में वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों का जीओ जारी किया गया था। योजना के तहत बहादराबाद में 85.93 लाख रुपये की लागत से सड़के बनेगी।

The post रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य योजना के तहत 2.73 करोड़ की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण होगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share