ज्वालापुर पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर शुक्रवार सुबह कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शिव मूर्ति चौक पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग 8.30 बजे से 10.30 बजे तक चली। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने दो घंटे तक हर आने-जाने वाले वाहन को रोककर चेक किया।प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में चली कार्रवाई में उपनिरीक्षक 3 और कांस्टेबल 9 की टीम तैनात रही। चेकिंग के दौरान कुल 245 वाहन जांचे गए, जिनमें 50 बड़े और 195 छोटे वाहन शामिल रहे। पुलिस ने इस दौरान 530 व्यक्तियों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमवी एक्ट में 11 चालान काटे गए, जिनसे 5500 रुपये का शुल्क वसूला गया, जबकि 81 पी एक्ट में तीन चालान कर 750 रुपये का शुल्क लिया गया।

The post ज्वालापुर पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share