मेलाधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ शहर के मार्गों का निरीक्षण

अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से मेलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पुल जटवाड़ा से पुराने नीतिपास मार्ग तक निरीक्षण किया।टीम ने मार्ग के दोनों ओर यातायात, सौंदर्यीकरण, पार्किंग और श्रद्धालु सुविधाओं की समग्र समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रमुख चौराहे दुर्गा चौक, आर्य नगर चौक, रानीपुर मोड़, शिवमूर्ति चौक तथा वाल्मीकि चौक पर सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ-साथ यातायात के अनुरूप जियोमैट्रिक इम्प्रूवमेंट किए जाने के निर्देश पीआईयू लोक निर्माण विभाग को दिए गए। इन सुधारों से कुंभ अवधि में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को सुचारू रूप से प्रबंधित किया जा सकेगा।

अर्द्ध कुंभ मेला के दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपर रोड पर पोस्ट ऑफिस के निकट दोपहिया वाहनों के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए गए। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। मायापुर में नगरपालिका की उपलब्ध भूमि पर एक पार्किंग विकसित किए जाने हेतु पीआईयू लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मिले। इससे मायापुर, हर की पैड़ी मार्ग पर भीड़ प्रबंधन बेहतर किया जा सकेगा।निरीक्षण टीम ने बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन के सामने लगी रेहड़ियों को व्यवस्थित स्थान प्रदान किए जाने और वहां सफेद पट्टी चिन्हांकन कर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। इससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और सहज होगी।

The post मेलाधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ शहर के मार्गों का निरीक्षण appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share