नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान और औचक निरीक्षण किया गया

निगम हरिद्वार की ओर से विशेष सफाई अभियान और औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज निगम अधिकारियों की ओर से कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया गया।अनुबंधित सफाई फर्मों द्वारा कुछ वार्डों में निर्धारित समय पर कूड़ा एकत्र नहीं किया गया था। स्वच्छता व्यवस्था में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने दोनों फर्मों पर 25,000 का चालान किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक एजेंसी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शहर की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुपरवाइजर इन स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम के सभी 36 सुपरवाइजरों को चालान करने का अधिकृत अधिकार प्रदान किया है। उन्हें उत्तराखंड एंटी लिटरिंग एवं एंटी स्पिटिंग एक्ट, 2016 के अंतर्गत प्रतिदिन चालान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान और औचक निरीक्षण किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share