हरिद्वार में विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को नमन किया गया

विजय दिवस पर हरिद्वार में शहीद सैनिकों को नमन किया गया। जिला सैनिक कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय सभागार में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके साथ ही, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। मंगलवार को मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर दुश्मन को परास्त किया था। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में लगभग 3900 वीर सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

डीएम ने कहा कि वीर सपूतों का त्याग और शौर्य सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने आह्वान किया कि देश-प्रदेश की उन्नति के लिए हर नागरिक को ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दुश्मन केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि आंतरिक रूप से भी हो सकता है, इसलिए सबको सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहीद सैनिकों की वीरनारियों, सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने भी शहीद सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर एडीएम पीआर चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे ।

The post हरिद्वार में विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को नमन किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share