जनपद के अधिकारियों को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में चलाये गये संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के लिए जनपद को सम्मानित किया गया।देहरादून में नीति आयोग द्वारा राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान समारोह के दौरान हरिद्वार जनपद द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम मे किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद हरिद्वार द्वारा नीति आयोग के कार्यक्रमों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले की टीम की प्रशंसा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा नीति आयोग के कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है ।

The post जनपद के अधिकारियों को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share