राज्यसभा सांसद ने रन फॉर नेशन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने बुधवार को रन फॉर नेशन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभक्ति और फिटनेस का ‘रन फॉर नेशन’ दौड़ संंदेश देती है।

इस अवसर पर राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में सासंद खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना है, जिससे कि उनका समुचित विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित कर युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है।दौड़ का शुभारंभ हरकी पौड़ी से किया गया और इसका समापन ऋषिकुल महाविद्यालय में हुआ।रन फॉर नेशन दौड़ में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया।

The post राज्यसभा सांसद ने रन फॉर नेशन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share