जगद्गुरु शंकराचार्य ने धर्म रक्षक धामी पुस्तक का विमोचन किया

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने शनिवार को सनातन सद्भावना समिति की ओ से आयोजित कार्यक्रम में ‘धर्म रक्षक धामी’ पुस्तक का विमोचन किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र संचालन के लिए धर्म नीति का होना आवश्यक है और धर्म की सुरक्षा के बिना राष्ट्र सुरक्षित नहीं रह सकता।

ऋषिकुल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जगतगुरु ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इन विचारों को साझा किया। इस मौके पर जगतगुरु ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राष्ट्र-राज्य की सुरक्षा को चुनौती देने वाली जिहादी मानसिकता को समाप्त करने के लिए की गई ताबड़तोड़ कार्यवाहियां सही दिशा में हैं और संतों का आशीर्वाद इसका प्रमाण है।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में चल रही अवैध गतिविधियों पर धामी सरकार की सख्ती से जिहादी मानसिकता के लोग परेशान हैं और राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में भाग रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह पुस्तक मुख्यमंत्री को देवी का आशीर्वाद प्रदान करती है और प्रदेश के लोगों को नई ऊर्जा देगी।

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी युवा प्रेरणाश्रोत हैं और उनके अंदर धर्म के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा की अलख विद्यमान है। जिहाद के खिलाफ उनके प्रयास देवभूमि की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होंगे।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इस पुस्तक के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.शाश्वतानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद महाराज और स्वामी यतीश्वरानंद ने भी लेखिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए धामी सरकार के प्रयासों की सराहना की। पुस्तक का परिचय डॉ.सोनाली मिश्रा ने दिया और अतिथियों का आभार रीना मानसेरा ने व्यक्त किया।

The post जगद्गुरु शंकराचार्य ने धर्म रक्षक धामी पुस्तक का विमोचन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share