बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत

हादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम रजिया (23) निवासी मंगलौर अपने देवर के साथ बाइक से ज्वालापुर से मंगलौर जा रही थी। जैसे ही बाइक नेशनल हाईवे पर जय मैक्सवेल अस्पताल के पास पहुंची, तभी ज्वालापुर से तेज रफ्तार बस की साइड से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठी रजिया सड़क पर गिर गई और बस के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फरार बस चालक की तलाश तेज थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद से मृतका के घर पर कोहराम मचा हुआ है।

The post बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share