पार्किंग पर्ची को लेकर विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने मैनेजर को गाड़ी से कुचला

हरियाणा से आए पर्यटकों ने दीनदयाल पार्किंग में पर्ची काटने को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल पार्किंग मैनेजर की उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान सहदेव कुमार पुत्र बलवीर सिंह, निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी विशाल और सूरज अपनी कार से हरिद्वार पहुंचे थे। पार्किंग शुल्क को लेकर जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने पर्ची काटने की बात कही, तो इस पर पर्यटकों से कहासुनी हो गई। पर्ची काटने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाते हुए सहदेव कुमार को कुचल दिया।पार्किंग कर्मी को कुचले जाने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व कर्मचारियों की मदद से गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को तत्काल जौली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार सवार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

The post पार्किंग पर्ची को लेकर विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने मैनेजर को गाड़ी से कुचला appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share