भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की नीतियों और भ्रामक राजनीति के विरोध में हरिद्वार में बुद्धि-शुद्धि हवन का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करे।जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है और प्रदेशवासियों को गुमराह कर रही है। शिवालिकनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि कांग्रेस को उनके कर्तव्यों और गरिमा से अवगत कराया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने बताया कि जब शब्दों से मर्यादा टूटे, तब संस्कृति और यज्ञ ही समाधान हैं।

The post भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share