ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात टायर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ

ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात एक टायर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर सब्जी मंडी अंडरपास के समीप टायर, ट्यूब और वाहन रिपेयर की कई दुकानें हैं। रोज की तरह दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक एक टायर की दुकान में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि यह क्षेत्र दिन में अत्यधिक भीड़भाड़ वाला रहता है।

The post ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात टायर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share