जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगा की स्वच्छता, एसटीपी संचालन, नालों के प्रबंधन और गंगा तट पर अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।जिला गंगा संरक्षण समिति की 69 वीं बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल संस्थान हरिद्वार और पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा के कि वे अपने विभागों की ओर से संचालित एसटीपी की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने 14 एमएलडी एसटीपी सराय और 33 एमएलडी एसटीपी सलियर की कार्यवाही पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा, नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि किसी भी हालत में गंगा में गंदा पानी या कचरा न पहुंचे। उन्होंने निगम को गौशालाओं और डेयरियों के लिए वेस्ट मैनेजमेंट की प्रभावी व्यवस्था करने और नालियों में गोबर या भूसा डालने वालों पर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। कस्साबान नाले का माह में दो बार औचक निरीक्षण कर किसी भी अवैध गतिविधि पर एनजीटी के निर्देशों अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने को भी कहा गया।

The post जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share