आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया

आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया

आगामी शरदीय कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, हरिद्वार के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, जनाना घाट, सुभाष घाट तथा पोस्ट ऑफिस से भीमगौड़ा तक सड़क किनारे, पुलों एवं घाटों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 85 चालान कर 21,250 रुपये का शुल्क वसूला। साथ ही नो पार्किंग में खड़े 15 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए।

The post आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share