कनखल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैली

कनखल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से रायघटी, लक्सर निवासी रोहतास का परिवार वर्तमान में कनखल क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। उनका 15 वर्षीय बेटा कुनाल सिंहद्वार के पास कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। कुनाल बीती शाम से लापता था।रविवार देर शाम कनखल क्षेत्र में दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की पत्थर से सिर कूचकर हत्या की गई है। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी गायब मिला है।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

The post कनखल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share