हाईवे पर जंगली हाथी आने से कांवड़ियों में अफरा तफरी मची

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर एक जंगली हाथी आने से कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर तैनात वन प्रभाग और पुलिस की टीम ने दोनों तरफ का ट्रैफिक रुकवा दिया।सड़क पार करने के बाद हाथी फिर से जंगल में लौट गया। इस समय कांवड़ यात्रा चरम सीमा पर है और हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ का दबाव बढ़ गया है। बुधवार को यहां निर्माणधीन पुल के पास एक जंगली हाथी आ धमका। हाथी को देखकर अफरातफरी मच गई। काफी देर तक हाथी सड़क किनारे चहलकदमी करता रहा और सड़क पार करके फिर जंगल की ओर लौट गया।गनीमत रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

The post हाईवे पर जंगली हाथी आने से कांवड़ियों में अफरा तफरी मची appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share