जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गई
जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण और पेयजल से जुड़ी समस्याएं आई ।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शिकायतकर्ता दोबारा उसी समस्या को लेकर जनसुनवाई में आता है और संबंधित अधिकारी द्वारा समय पर निस्तारण नहीं किया गया पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए गए।
The post जनसुनवाई कार्यक्रम में 51 शिकायतें दर्ज की गई appeared first on rajputkhabar.

