हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा

रिद्वार के रोशनाबाद स्थित जनपद एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ई-मेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी भरे संदेश में परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है.साथ ही एक तय समय का भी उल्लेख किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड में आ गईं.

सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया. एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में कोर्ट भवन के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. साइबर सेल की टीम मेल भेजने वाले की लोकेशन, आईपी एड्रेस और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत भी माना जा रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.

The post हरिद्वार कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी से हड़कंप मचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share