हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 जिंदा सांप निकलने से हड़कंप मचा
पाइप के रास्ते पानी की टंकी से स्पलाई टोटियों में आती है। लेकिन फर्ज कीजिए की आप पानी की टंकी की टोटी खोलने वाले हो और दूसरी ओर ‘खतरा’ आपका इंतजार कर रहा हो, फिर? इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, वह दिल दहलाने वाली है। क्योंकि पानी की टंकी में परिवार को 1,2 नहीं, बल्कि पूरे 27 सांप मिले हैं। जिसे देखने के बाद परिवार की खुद की हालत भी खराब हो गई है।27 जिंदा सांप के बच्चे!हरिद्वार में परिवार ने जैसे ही टंकी में 27 सांपों को देखा, उन्होंने तुरंत वन विभाग को इस बारे में बताया। फॉरेस्ट डिपॉर्टमेंट ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन विभाग वालों के आने से पहले टंकी में सांपों को रेंगता देख परिवार वालों की रूंह काप गई। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस सांप की प्रजाति का नाम ‘चेकर्ड कीलबैक’ है।
The post हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 जिंदा सांप निकलने से हड़कंप मचा appeared first on rajputkhabar.

