हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में फाइनेंशियल इंक्लूजन सैचुरेशन कैंप आयोजित किये जाएंगे

जनपद हरिद्वार की सभी 318 ग्राम पंचायतों में 15 जून से 15 जुलाई तक फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर वित्तीय समावेशन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है।

इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों और संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना और रूपरेखा पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कैंपों में पात्र नागरिकों को बैंक खाते खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग, आधार सीडिंग, नामांकन, सीकेवाईसी और री-केवाईसी जैसी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सभी बैंकों और संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

The post हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में फाइनेंशियल इंक्लूजन सैचुरेशन कैंप आयोजित किये जाएंगे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share