मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए

रिद्वार। मानसून से पूर्व शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई अभियान में तेजी ला दी है। इसी क्रम में मेयर किरन जैसल ने रेलवे स्टेशन के समीप चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सफाई के दौरान नालों से निकाले गए कूड़े और गाद का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यदि कूड़ा लंबे समय तक सड़कों पर पड़ा रहता है तो इससे आमजन, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को असुविधा होती है।

मेयर ने कहा कि हरिद्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाला सफाई अभियान लगातार जारी है और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

The post मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share