आगामी कावड़ मेले को लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियो की समीक्षा की
आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आज सीसीआर सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने और पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल है और लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) भी किया जाए।
The post आगामी कावड़ मेले को लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियो की समीक्षा की appeared first on rajputkhabar.

