पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ

पुलिस लाइन सभागार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से अधिकार मित्रों की मासिक बैठक के साथ विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया, जिसमें अधिकार मित्रों को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि मासिक बैठक में अधिकार मित्रों को जुलाई माह के प्लान ऑफ एक्शन की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) से भी अवगत कराया गया।कार्यशाला के दौरान एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत एवं उनकी टीम ने लाइव डेमो के माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक बचाव उपायों तथा राहत कार्यों की तकनीकों का प्रदर्शन किया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से आए मनोज कंडियाल ने प्रतिभागियों को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1077 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान सतर्कता तथा आपदा के बाद राहत कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

The post पुलिस लाइन में विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share