कावड़ यात्रा को देखते हुए बिजली विभाग ने पुख्ता इंतजाम किया

शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार, गोमुख, ऋषिकेश, अनूपशहर, नरोरा सहित विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने कांवड़ मार्ग पर विशेष इंतजाम किए हैं।कांवड़ यात्रा के मार्ग में लगे बिजली के पोलों पर सुरक्षा पन्नियां (इंसुलेटिव शीट) लगाई गई हैं। साथ ही प्रत्येक पोल पर चेतावनी स्टीकर भी चस्पा किए गए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं से बिजली के पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा खंड डिवीजन के एसडीओ नगर अविनाश कुमार ने बिताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग से गुजरते हैं।

ऐसे में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचाव के लिए यह एहतियाती कदम उठाए गए हैं। विभाग ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे बिजली के पोल, तार और अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

The post कावड़ यात्रा को देखते हुए बिजली विभाग ने पुख्ता इंतजाम किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share