मुख्यमंत्री धामी ने शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

मुख्यमंत्री धामी ने शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की

धर्मनगरी हरिद्वार में सावन की आस्था अपने चरम पर है। भोले के जयकारों के साथ शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।इसके बाद अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों के चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान स्वागत किया। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को भोजन परोसा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से उपचार, दवाइ, एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाए।कांवड़ यात्रियों के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाला प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण का अनुभव करे। यहां आने वाले सभी शिव भक्त अच्छा संदेश लेकर जाएं। किसी भी शिव भक्त को किसी तरह की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है। भगवान शिव करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, ऊर्जा और विश्वास के प्रतीक हैं।

The post मुख्यमंत्री धामी ने शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share