जंगल से निकलकर हाथी ने कार पर हमला किया

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर सड़क पर आए एक हाथी ने काले रंग की थार वाहन पर हमला कर दिया।हाथी अचानक वाहन के पास पहुंचा और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हाईवे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी को वाहन की ओर बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोगों के शोर और हलचल के बाद हाथी पीछे हटा और हाईवे पार कर दूसरी ओर जंगल में चला गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।घटना के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहन चालकों में भी खलबली मची रही। गनीमत रही कि हाथी के हमले में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। श्यामपुर क्षेत्र में जंगल से हाथियों के आबादी और हाईवे की ओर आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

The post जंगल से निकलकर हाथी ने कार पर हमला किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share