न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीत भारत ने इतिहास रचा

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 6 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 118 रन बोर्ड पर लगाए.यह किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए पावरप्ले का सबसे बड़ा टोटल बन गया. इस तरह टीम इंडिया के नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबरा में 113/1 रन बनाए थे. अब यह रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया है.

यह सिर्फ चौथा मौका है कि जब किसी टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार किया हो. वहीं टीम इंडिया के 118 रन बनाने में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 44 रन बनाए. दूसरे छोर पर मौजूद अभिषेक शर्मा तो उनसे भी तेज खेलते दिखे. अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में 67 रन बनाकर बड़ा योगदान दिया.

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीत भारत ने इतिहास रचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share