यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने मंगलवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड बसों और बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान एक स्कूल बस का चालक नशे की हालत में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने तत्काल बस रुकवा कर उसमें सवार बच्चों को दूसरी स्कूल बस से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। संबंधित चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मंगलवार को अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कुल 298 चालान किए, जबकि खामियां मिलने पर सात बसों को सीज किया गया।साथ ही अभियान के तहत वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई। वहीं एसएसपी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना दस्तावेज वाहन संचालन और नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share