तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

हरिद्वार रोड पर मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सुल्तानपुर निवासी अजय पुत्र रमेश बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मोहम्मदपुर कुन्हारी के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने घायल की मदद करने के बजाय मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। चालक की पहचान लक्सर क्षेत्र के बहालपुरी निवासी प्रदीप पुत्र बुध सिंह के रूप में बताई गई है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को हरिद्वार चिकित्सालय पहुंचाया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

The post तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share