नहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण और मरम्मत का कार्य पूरा हुआ
कुंभ मेले की तैयारियों के तहत गंग नहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण और मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया गया है। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दिन-रात काम कराकर जलमग्न हिस्सों के निर्माण और मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार में करीब सवा तीन किलोमीटर क्षेत्र में 10 नए घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इनका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपर गंगा कैनाल के 34 और एस्केप चैनल के 22 पुराने घाटों के जलमग्न हिस्सों की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है।गंगा नहर बंदी शनिवार रात समाप्त हो रही है। इसके बाद सामान्य जलप्रवाह शुरू होने पर घाटों के शेष निर्माण, सौंदर्यीकरण और फिनिशिंग का काम तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएंगे।
The post नहर बंदी के दौरान घाटों के निर्माण और मरम्मत का कार्य पूरा हुआ appeared first on rajputkhabar.

