मध्य रात्रि से गंगनहर में जल निकासी शुरू होगी

मध्य रात्रि से गंगनहर में जल निकासी शुरू होगी

दशहरे पर्व पर वार्षिक बंदी के दौरान बंद की गई ऊपरी खंड गंग नहर में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने दोबारा जल की निकासी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 18 दिनों की वार्षिक बंदी हुई।वार्षिक बंदी के दौरान विभाग ने गंग नहर में मरम्मत के काम किए। नहर में जल निकासी शुरू होने के बाद रविवार सुबह से हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किसानों को 18 दिनों बाद नहर से पानी मिला। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मरम्मत और साफ सफाई काम के लिए 20 और 21 अक्तूबर की मध्य रात्रि को गंग नहर को बंद किया था। मरम्मत काम पूरा होने के बाद गंग नहर में दोबारा सात और आठ अक्तूबर की मध्यरात्रि को जल की निकासी शुरू की गई। वार्षिक बंदी के दौरान गंग नहर में रंग रोगन, पुलों की मरम्मत, सिल्ट की सफाई, सिंचाई के लिए बने नालों, रजवाहों आदि की मरम्मत का काम यूपी सिंचाई विभाग ने किया।

The post मध्य रात्रि से गंगनहर में जल निकासी शुरू होगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share