जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा प्रबन्धन समिति जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधि, रसायन, सर्जिकल सामग्री आदि को समय से क्रय किया जाए। उन्होंने चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति हेतु टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

समिति द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 2 करोड़ 81 लाख का अनुमोदन किया गया एवं हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 3 करोड़ 35 लाख का अनुमोदन किया।प्रमुख अधीक्षक सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय डॉ आर वी सिंह ने चौन राय जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बजट प्रस्ताव हेतु एजेंडा एवं उसका विवरण दिया गया।

The post जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक ली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share