ज्वालापुर निवासी ठेकेदार ने भाजपा पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

रिद्वार। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। अपने निजी काम के लिए सरकारी ठेकेदार से कार लेने के बाद तत्कालीन भाजपा नेता ने कार वापस नहीं की।

पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर वायरल हुए ऑडियो के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में चार मुकदमे पहले ही दर्ज हैं। हालांकि इन मुकदमों में हाइकोर्ट ने सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर स्टे दिया था। हरिलोक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गौतम ने कोर्ट में पत्र देकर बताया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर से उनके पुराने संबंध थे।कुछ समय पहले सुरेश राठौर उनसे उनकी गाड़ी मांगकर ले गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब गाड़ी वापस नहीं की तो राजेश ने गाड़ी की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब गाड़ी वापस मांगी तो पूर्व विधायक टालमटोल करने लगे। आरोप है कि सुरेश राठौर ने गाड़ी वापस करने से साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर राजेश कुमार को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

The post ज्वालापुर निवासी ठेकेदार ने भाजपा पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share