हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने एक फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक मंदिर में कोई भी पुजारी आशीर्वाद देने के लिए किसी भक्त के सिर पर हाथ नहीं रखेगें। यह नियम महिलाओं की सुरक्षा और मंदिर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।इस नियम को लेकर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख महंत रविंद्र पुरी ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां कुंभ मेला लगेगा, जहां लाखों लोग आएंगे। ऐसे में पुजारियों के खिलाफ कोई शिकायत न आए, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि पुजारी अपने हाथों से भक्तों के माथे पर तिलक लगा सकते हैं, हालांकि वे किसी भी भक्त के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद नहीं दे सकते। नियम के मुताबिक जो पुजारी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे मंदिर की सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।
The post हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया appeared first on rajputkhabar.

