मंत्री रेखा आर्य ने नंदा गौरी योजना के तहत बालिकाओं के खातों में 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी, 2026 को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका था।हालांकि हरिद्वार और उत्तरकाशी की कुछ बालिकाओं के मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं और जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी, जिससे वे लाभ से वंचित रह गई थीं।

प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब इन बालिकाओं को भी सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से वंचित न रहे।इस बार लाभान्वित बालिकाओं में जन्म के समय सहायता पाने वाली 417 बालिकाएं तथा 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली 3681 बालिकाएं शामिल हैं।

The post मंत्री रेखा आर्य ने नंदा गौरी योजना के तहत बालिकाओं के खातों में 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share