श्री गंगा सभा के कड़े विरोध के बाद प्रस्तावित क्रिसमस कार्यक्रम रद्द हुआ

श्रीगंगा सभा के गंगा सेवक दल के कड़े विरोध के बाद गंगा किनारे प्रस्तावित क्रिसमस कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। गंगा किनारे यूपी पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होटल भागीरथी में 24 दिसंबर को ‘एक्सपीरियंस क्रिसमस’ कार्यक्रम होना था।

इसका निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गंगा सेवक दल ने कड़ा ऐतराज जताया। सचिव उज्ज्वल पंडित ने एक बयान में कहा कि गंगा तट पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेताया कि यदि इस कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया तो मौके पर पहुंचकर विरोध किया जाएगा। सोशल मीडिया पर विरोध तेज होने के बाद आयोजकों को पीछे हटना पड़ा।होटल मैनेजर कपिल धर्मवाल ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने क्रिसमस कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

The post श्री गंगा सभा के कड़े विरोध के बाद प्रस्तावित क्रिसमस कार्यक्रम रद्द हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share