भेल हरिद्वार ने नौसेना के लिए सुपर रैपिड गन माउंट तोप का निर्माण किया
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने भारतीय नौसेना के लिए सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) तोप का निर्माण किया है।यह 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकने और लक्ष्य की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रकार के गोला बारूद का खुद ही चयन करने में भी सक्षम है।
बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक डीएस मुरली ने कहा कि यह तोप देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में बेहद अहम भूमिका निभाएगी। यह तोप भारतीय नौसेना की ओर से बीएचईएल को दिए गए 38 अपग्रेडेड एसआरजीएम तोप के आर्डर के तहत निर्मित पहली तोप है। इसके बाद बीएचईएल 37 और अपग्रेडेड एसआरजीएम तोप की आपूर्ति करेगी।
The post भेल हरिद्वार ने नौसेना के लिए सुपर रैपिड गन माउंट तोप का निर्माण किया appeared first on rajputkhabar.

