बालाजी ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में हुई दिनदहाड़े डकैती के एक अन्य फरार आराेपित को हरिद्वार पुलिस की टीम ने यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार डकैत की पहचान अमन कंबोज निवासी गांव पिंडी, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 13.5 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि डकैती के बाद अमन कंबाेज काे 50 हजार रुपए मिले थे, जबकि बाकी हिस्से का बंटवारा अभी हाेना था। उसने 25 हजार रुपए की रकम से एक नया मोबाइल फाेन भी खरीदा था।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और उपनिरीक्षक रंजीत तोमर के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई काे अंजाम दिया। बतया जा रहा है कि घटना 1 सितंबर को हुई थी, जिसमें बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वैलर्स शोरूम को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले एक मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया था, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि एक और फरार डकैत की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post बालाजी ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share