अवैध रूप से संचालित स्कूल वैन को परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ा

अवैध रूप से संचालित एक स्कूल वैन को परिवहन विभाग लक्सर की टीम ने शुक्रवार को उस वक्त पकड़ा जब वह स्कूल के बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था।मारुति वैन में स्कूल के 15 बच्चे ठोस ठोस कर भर रखे थे। वैन चालक परिवहन विभाग की टीम को देखकर जंगल के रास्ते भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए वैन का पीछा किया और वैन को बहादुरपुर जट गांव में घेर लिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हरिद्वार रोड़ पर जियपोता गांव के पास परिवहन विभाग की टीम टीटीओ लक्सर मुकेश भारती के नेतृत्व में वाहन चैकिंग कर रही थी। तभी हरिद्वार की ओर से एक सफेद रंग की मारुति वैन आई। उसे प्रवर्तन सिपाही कुंदन सिंह व नवीन नेगी ने रुकने का इसारा किया तो वैन चालक टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया तो वह कटारपुर चौराहे से बहादरपुर जट गांव की ओर वैन को तेजी से लेकर भाग गया। टीम ने उसका पीछा जारी रखा और बहादरपुर जट गांव में वैन को चालक सहित पकड़ लिया।

टीम ने देखा कि वेन में पंद्रह स्कूल के बच्चे सवार हैं जिनकी हालत गर्मी व पसीने के कारण खस्ता थी। जब टीटीओ मुकेश भारती ने वेन चालक से पूछा तो उसने बताया कि वह बच्चों को शिवडेल स्कूल जगजीतपुर से लेकर आया है। वेन में बैठे बच्चे खबराए हुए थे। टीटीओ ने चैकिंग में तैनात सिपाहियों को अपनी गाड़ी से उतार कर बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाया और उनके घर छोड़ा और परिजनों को सुरक्षा संबंधित हिदायत दी। वहीं टीम वेन को चालक सहित फेरुपुर पुलिस चौकी ले आई। वेन को सड़क सुरक्षा अधिनियम में कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया है और चालक राहुल कुमार का लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है।

The post अवैध रूप से संचालित स्कूल वैन को परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share