स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की के कई अस्पतालों में छापेमारी की

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रूड़की के कई अस्पतालों में छापामारी करते हुए कार्यवाही की है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के दौरान निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।वहीं टीम ने खामियां मिलने पर दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया और एक अस्पताल और लैब को सील किया।

उल्लेखनीय है कि बीती रात गुलाब नगर में महिला की मौत के बाद लोगों ने अस्पतालों की जांच के साथ फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों पर कारवाई की मांग की। इसी मांग को देखते हुए डिप्टी सीएमओ हरिद्वार अनिल वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुलाब नगर स्थित माही अस्पताल में चेकिंग के बाद उसे सील किया। इसके साथ ही डायमंड अस्पताल पर दो लाख रुपये का और मेडविन अस्पताल पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही उसके पास एक लैब को सील किया।

गौशाला तिराहे के समीप स्थित अस्पताल में छापेमारी की गई। इस दौरान खामियों को पूरा करने के लिए कुछ समय दिया गया। अगर कमियां पूरी नहीं हुई तो कारवाई की बात कही गई। डिप्टी सीएमओ अनिल वर्मा ने कहा कि दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया गया है और एक अस्पताल और लैब को सील किया गया है।

The post स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की के कई अस्पतालों में छापेमारी की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share