ज्वालापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

ज्वालापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

नशा मुक्ति उत्तराखंड के तहत ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 724 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया गया ।पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी टीम के साथ नहर पटरी रोड पर जटवाडा पुल के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। तब घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। कट्टे की तलाशी लेने पर अंदर से गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर बताया। आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

The post ज्वालापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share