तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार युवक को कुचला
हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। कार दोनों को करीब 500 मीटर तक घसीट कर ले गई। जिसके बाद साले की मौत हो गई। जीजा की हालत नाजुक है।स्वजनों ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कार हरियाणा नंबर रजिस्टर्ड है जिसमें पांच युवक सवार थे ।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पीछे से बाइक सवार को टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । आनन फानन में बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बाइक सवार दौलतपुर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक है जो कि अपने घर परिवार की देखरेख करने वाला अकेला ही लड़का था । इस खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है ।
The post तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार युवक को कुचला appeared first on rajputkhabar.

