विकास प्राधिकरण का अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने भगवानपुर तहसील क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के तहत लावा रोड़, तहसील भगवानपुर में नीरज गोयल, विनोद थापा द्वारा 10 से 15 बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा ईदगाह के पास चुडियाला रोड पर 35 बीघा क्षेत्रफल में काका ने अनधिकृत कॉलोनी विकसित की थी। इसके अलावा आरआई से आगे सिसौना, भगवानपुर में मुनीर आलम द्वारा 32 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी, पुलस्तीय होटल के पीछे सिसौना भगवानपुर में अब्दुल रहमान की 3 बीघा क्षेत्रफल में अनधिकृत कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया।

The post विकास प्राधिकरण का अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share