सरकार ने सभी रेस्टोरेंट मालिकों को फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए

कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ रूट वाले रस्ते में आने वाले सभी ढाबे और रेस्टोरेंट मालिकों को बाहर सामने दिखने के लिए फूड लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए कहा है।इसको लेकर राज्य सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद इस फैसले पर विपक्ष ने विरोध दर्ज कराया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसपर साफ बयान देते हुए कहा है कि भोजन शुद्ध और सुरक्षित हो ये हमारी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा की यात्रा है, जिसमें हर साल लगभग चार करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश आते हैं। वे मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्र लौटते हैं। इस दौरान उन्हें शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है।’ सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है, ना कि किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाने के लिए।

The post सरकार ने सभी रेस्टोरेंट मालिकों को फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share