ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में जमकर चले लाठी डंडे

आर्यनगर स्थित सैनी आश्रम में रविवार को एक बार फिर समाज के लोग आपस में भिड़ गए। दो गुटों की भिड़त ने आश्रम को युद्ध का मैदान बना दिया।समय से मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया।भले ही पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को तितर-बितर कर दिया, किन्तु मामला अभी शांत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि सैनी आश्रम में एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण होना है। ऐसे में हाल के निर्माण को लेकर एक धड़ा समर्थन में है, जबकि दूसरा धड़ा विरोध में। विवाद सुलझाने के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें समाज के कई लोग पहुंचे। जैसे ही बैठक शुरू हुई, दोनों पक्षों में जमकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आश्रम जंग का मैदान बन गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति पर काबू पाया और लोगों को तितर-बितर किया। जिस प्रकार से लोगों में आक्रोश देखने को मिला उसको देखते हुए चिंगारी फिर कभी भी शोला बन सकती है।

The post ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में जमकर चले लाठी डंडे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share